नव वर्ष पर जिला न्यायधीश को कर्मचारी संघ ने पुष्प देकर दी शुभकामनाएं।

नव वर्ष पर जिला न्यायाधीश को कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं, एटीएम व पोस्ट ऑफिस सुविधा का मिला आश्वासन।
शेखपुरा।नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर शेखपुरा जिला न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं संघ की डायरी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुविधाओं पर चर्चा की।
संघ की ओर से जिला न्यायालय परिसर में एटीएम एवं पोस्ट ऑफिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, जिस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2026 में जिला न्यायालय परिसर में एटीएम, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा कर्मचारियों के हित में आवश्यक निर्णय शीघ्र लिए जाएंगे।
इस अवसर पर बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने कहा —
“जिला जज से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा कर्मचारियों के हित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई। जिला जज ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा पदोन्नति सहित अन्य मामलों में भी सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।”
अजीत कुमार ने बताया कि जिला जज ने सभी कर्मचारियों से मन लगाकर, अनुशासन में रहकर कार्य करने का आग्रह किया है तथा कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कर्मचारी उनसे सीधे मिल सकते हैं।
संघ की ओर से मिलने वालों में मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, सचिव मंजेश कुमार, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ‘धीरज’ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


